फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गति निर्धारक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Thu, 20 Nov 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवोदय विद्यालय की ओर से गति निर्धारक कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय लोरपुर ताजन में किया गया। मुख्य अतिथि हिमांशु मिश्रा व वीरेंद्र कुमार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य आस-पास के क्षेत्रों में शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक उन्मुख वातावरण तैयार करना था। इसके तहत कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान व नवोदय विद्यालय प्रवेश की जानकारी दी गई। प्राचार्य वीरेंद्र कुमार यादव ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा किताब प्रदान की। पेटिंग प्रतियोगिता में कक्षा पांच की छात्रा आशा को पहला, विशाखा को दूसरा, महक को तीसरा स्थान मिला। वहीं कक्षा चार की छात्रा आइशा, रहमतुल, मुहम्मद हारुल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा आस-पास की महिलाओं को सेनेटरी पैड व अन्य सामाग्री देकर जागरुक किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें