फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिला ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डेंगू के लगातार बढ़ते प्रकोप के बावजूद सीएचसी पर पीड़ितों को इलाज की बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसका खुलासा मंगलवार को सीएचसी जलालपुर पहुंचे मंडल के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य के औचक निरीक्षण में हुआ। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जताते हुए संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. आरएस केसरी ने बंद पड़े 30 बेड युक्त आक्सीजन वार्ड को तत्काल क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने सीएमओ कार्यालय के सभागार में एक बैठक कर डेंगू व संचारी रोगों से पीड़ित मरीजों को मिल रही इलाज सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही चेताया कि डेंगू मरीजों की जांच व इलाज में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
जिले के दौरे पर आए संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक को सीएचसी जलालपुर में 30 बेड की क्षमता वाला आक्सीजन प्लांट बंद पड़ा मिला। इसका रखरखाव भी बेहतर नहीं मिला। मौके पर मौजूद सीएचसी प्रभारी डॉ. भाष्कर ने बताया कि तीन दिन पहले सिस्टम में आई तकनीकी फाल्ट के कारण इसका संचालन बंद किया गया है। इस पर संयुक्त निदेशक ने नाराजगी जताते हुए मौके से सीएमओ से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल आक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू कराने को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचे मंडलीय संयुक्त निदेशक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर बुखार व डेंगू की बीमारी से पीड़ित मरीजों को मिल रही इलाज की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि डेंगू की जांच व इलाज में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए।
यदि किसी मरीज की हालत गंभीर है तो उसे तत्काल वाहन की व्यवस्था कर जिला अस्पताल या दूसरे बेहतर चिकित्सा संस्थान भिजवाया जाए। साथ ही शहरी व ग्रामीण इलाकों में अलग अलग टीमें गठित कर आम लोगों को भी बेहतर साफ सफाई के साथ मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के तौर तरीकों के बारे में भी कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें