अंबेडकरनगर। अकबरपुर के लोहिया नगर शहजादपुर स्थित राम हर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ सेवानिवृत्त कर्नल रवींद्र कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस वार्षिक परीक्षा में पूर्व प्राथमिक वर्ग से परी मोदनवाल, प्राथमिक वर्ग से आर्या उपाध्याय और जूनियर वर्ग से पंखुड़ी सोनी ने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किए। इन छात्राओं ने अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऐश्वरी पांडेय, आचार्य प्रियमदा, सदाराम धुरिया, देवेंद्र नाथ चौधरी मौजूद रहे।