अंबेडकरनगर। परिवहन विभाग ने आउटसोर्सिंग परिचालक को ड्यूटी से हटा दिया गया। रविवार को अकबरपुर डिपो की बस लखनऊ जा रही थी। इसमें चालक राजीव कुमार व परिचालक अमन कुमार राणा की ड्यूटी थी। इस दौरान परिवहन विभाग की लखनऊ की टीम ने कुर्की बाजार में चेकिंग की तो आठ सवारी बिना टिकट मिलीं। यात्रियों ने बताया कि परिचालक ने सभी से टिकट का भुगतान करा लिया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर परिचालक को ड्यूटी से हटा दिया गया है। संवाद