फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वृद्घा की मौत से आक्रोश, लगाया जाम

Sat, 22 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अरिया में महिला का शव मिलने के बाद घटना स्थल का जायजा लेती पुलिस टीम।
विज्ञापन
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिया में बृहस्पतिवार रात शौच के लिए निकली वृद्घा का शव शुक्रवार सुबह रेलवे क्राॅसिंग के निकट बाग में पड़ा मिला। उनके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अकबरपुर टांडा मार्ग जाम कर दिया। पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिया निवासी कमला देवी (70) बृहस्पतिवार शाम शौच के लिए बाहर गईं थीं। काफी समय बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव के बाहर रेलवे क्राॅसिंग के निकट बाग में पड़ा मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। महिला की शरीर पर चोट के कई निशान भी दिखे। परिजनों ने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए अकबरपुर टांडा मार्ग जाम कर दिया। इससे आवागमन ठप पड़ गया।
सड़क जाम की सूचना पर अरिया चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद मार्ग जाम समाप्त हो सका। मृतका के पुत्र ललित मोहन मोदनवाल ने अकबरपुर कोतवाली पहुंच मां की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें