जलालपुर। जलालपुर बसखारी मार्ग पर अशरफपुर मजगवां के पास मंगलवार दोपहर तीन बजे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो बसखारी से जलालपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान चालक फोन पर बात कर रहा था जिसके कारण नियंत्रण बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को दूसरे ऑटो में बैठाकर भेज दिया। ऑटो चालक की पहचान उपरौली निवासी महजाद के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं आई है।