राजेसुल्तानपुर(अंबेडकरनगर)। चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में शनिवार को विज्ञान व सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि योगेंद्रनाथ तिवारी व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अनीता कमल ने मां सरस्वती के चित्र के पर दीप प्रज्वलन व मल्यापर्ण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इससे छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्ट के माध्यम से अपने ज्ञान को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। बोर्ड की परीक्षा में लगातार कई वर्षों से प्रदेश व जिले के मेरिट में स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रबंधक डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी आए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले ओम मिश्रा, स्वाती वर्मा, अंशिका वर्मा, श्वेता प्रजापति व अन्य विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बीईओ संतोष पांडेय, रमेश चंद्र वर्मा, अर्जुन पांडेय, बंशबहादुर, गोपाल सिंह, दिनेश पांडेय, संदीप त्रिपाठी, अजीत सिंह, अर्चना त्रिपाठी, डॉ. सत्यवान, राजेंद्र गुप्ता व अन्य मौजूद रहे। वि