फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ही दिला सकती है प्रदेश को विकास की राह : सांसद

Wed, 24 Sep 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। प्रदेश में विकास की रफ्तार ठप हो चुकी है, जनता अब भाजपा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है और बदलाव के मूड में बैठी है। यह बात संत कबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने बुधवार को आलापुर विधानसभा क्षेत्र के निरीक्षण भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केवल समाजवादी पार्टी ही गांव से लेकर प्रदेश तक का समग्र विकास कर सकती है। मौजूदा सरकार केवल कागजों में योजनाएं बना रही है और जमीनी स्तर पर उनका कोई असर नहीं दिख रहा है। सांसद ने दावा किया कि आने वाले पंचायत चुनाव भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित होंगे। जनता उन्हें दिखा देगी कि अब झूठे वादों की राजनीति नहीं चलेगी। इस दौरान पूर्व जिपं सदस्य प्रद्युम्न यादव, साधु यादव सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें