फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी लगाने की व्यवस्था खत्म करने की मांग

Fri, 08 Sep 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के पास धरना देते सफाईकर्मी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था को समाप्त किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि इससे सफाई कर्मचारियों को बेहतर तरीके से काम करने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर मौर्य ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं। इसके बाद भी उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। वे अधिकारियों का वाहन चलाने से लेकर डाक लाने व ले जाने, कम्प्यूटर चलाने, खाना बनाने के साथ ही सफाई का काम भी करते हैं। इसके बावजूद सफाई कर्मचारियों पर काम नहीं करने का आरोप लगता है।
जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को परेशान करने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था लागू की गई है। यह सफाई कर्मचारियों के हित में उचित नहीं है। इससे बेहतर ढंग से काम करने में बाधा उत्पन्न होती है। इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा गया कि सफाई कर्मचारियों के हित को देखते हुए अविलंब ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था को समाप्त किया जाए। इस दौरान जगदीश प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, रिजवान, सियाराम, पन्नालाल, रामअजोर, सोमनाथ, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें