अंबेडकरनगर। कई दिनों की राहत के बाद शुक्रवार को डेंगू का एक मरीज सामने आया। इससे जिल में इससे प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 337 हो गई है। जिले में डेंगू पर काफी हद तक अंकुश पाया जा चुका है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि डेंगू पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम जागरूकता अभियान चला रही है।