जानकारी के मुताबिक महरुआ थाना क्षेत्र में महमदपुर चपरा गांव निवासी
बहराइची (48) पुत्र बाबुल्लाह बुधवार सुबह किसी कार्य से अकबरपुर आया हुआ
था।
दोपहर बाद वह भीटी थाना क्षेत्र के लोहजरा गांव निवासी रामवचन गुप्ता के साथ बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। जब वे पहितीपुर बाजार के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस पर पीछे बैठे बहराइची के सिर में गंभीर चोट आई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उधर रामवचन व दूसरी बाइक पर सवार एक युवक बालबाल बच गए। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।