फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

Wed, 28 Oct 2015 11:12 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महरुआ थाना क्षेत्र में महमदपुर चपरा गांव निवासी बहराइची (48) पुत्र बाबुल्लाह बुधवार सुबह किसी कार्य से अकबरपुर आया हुआ था।
विज्ञापन


दोपहर बाद वह भीटी थाना क्षेत्र के लोहजरा गांव निवासी रामवचन गुप्ता के साथ बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। जब वे पहितीपुर बाजार के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस पर पीछे बैठे बहराइची के सिर में गंभीर चोट आई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उधर रामवचन व दूसरी बाइक पर सवार एक युवक बालबाल बच गए। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें