जलालपुर (अंबेडकरनगर)। एंटी रोमियो टीम ने सोमवार को जागरूकता अभियान चलाने के दौरान एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। कटका थाने की पुलिस टीम महिलाओं व बेटियों को जागरूक करने निकली थी। रफीगंज बाजार में चल रहे अभियान के दौरान सड़क से गुजर रही महिलाओं पर छीटाकसी कर रहे आरोपी सूरज निवासी डीह भियाव को पकड़ लिया। उसके खिलाफ सिपाही अमित कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।