फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किछौछा उर्स के दूसरे दिन निकला फोकराओं का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नारे तकबीर अल्लाह अकबर के नारों के बीच मंगलवार को महान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की दरगाह किछौछा में फोकराओं का जुलूस निकला। मलंग गेट से जुलूस निकलकर आस्ताने आलिया पर पहुंचा, जहां देश व दुनिया में अमन-चैन की दुआ की गई। जुलूस में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे, तो वहीं इंतेजामिया कमेटी ने भी जरूरी व्यवस्थाएं कर रखी हैं। सफाई, पेयजल व प्रकाश के साथ ही मेडिकल कैंप के माध्यम से दवाएं भी उपलब्ध की जा रही हैं।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा में मौजूदा समय में सालाना उर्स चल रहा है। एक दिन पहले ही उर्स का शुभारंभ प्रदेश के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अशरफी तराने के बीच परचम कुशाई कर किया था। इस बीच मंगलवार को फोखराओं का जुलूस निकला।
मलंग गेट से आलम शाह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में फोखरा नारे तकबीर का नारा लगाते हुए आस्ताने आलिया पर पहुंचे। चादर चढ़ाने के साथ ही विशेष दुआ की गई। इसके बाद कव्वाली का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन ने भागीदारी की। इस दौरान सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, सै. अजीज अशरफ, सै. नईम अशरफ, गुड्डू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

उधर उर्स में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से जायरीन का मेला क्षेत्र में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। सै. अजीज अशरफ ने बताया कि आने वाले जायरीन को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
दरगाह परिसर में नियमित ढंग से साफ सफाई कराई जा रही है, तो प्रकाश, पेयजल व जायरीन के रहने की भी समुचित व्यवस्था की गई है। कमेटी के कार्यालय के समक्ष खोया पाया केंद्र के साथ ही मेडिकल कैंप भी लगाया गया है, जहां जरूरी दवाएं उपलब्ध की जा रही हैं। बताया कि बुधवार को सज्जदानशीन सै. मुईनुद्दीन अशरफ आस्ताने आलिया पर पहुंचकर खिरकापोशी करेंगे। साथ ही विश्व शांति के लिए अमन-चैन की विशेष दुआ भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें