फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन की तैयारी

Sat, 26 Aug 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में शुक्रवार को हुई अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में 31 अगस्त को सांसद के द्वार, घंटी बजाओ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। संगठन के जिला संंयोजक रामबली ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसे मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन करने के बाद भी प्रदेश सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल भी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में इसे लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हो रहे हैं। इसलिए 31 अगस्त को सांसदों के द्वार, घंटी बजाओ कार्यक्रम किया जाएगा। संदीप पटेल, प्रमोद, विजय, राकेश, राघवेंद्र ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सांसद के घर के सामने पहुंचकर एकजुट होकर घंटी बजाई जाएगी। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ चलेगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें