जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। घर से नित्यक्रिया के लिए निकले वृद्ध का शव तालाब में मिलने पर परिजनों मेंं कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र की है।
जोगापुर गांव निवासी परशुराम (60) शनिवार भोर करीब चार बजे नित्यक्रिया के लिए निकले थे। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। परशुराम के बेटे आदर्श के अनुसार घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पास उनकी चप्पल पड़ी मिली। तालाब मेंं डूबने की आशंका के बाद तलाश शुरू कराई गई। तीन घंटे के बाद उनका शव मिला। अंदेशा जताया गया कि पैर फिसलने से तालाब में वे डूब गए। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।