फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

Sat, 20 Jul 2024 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टिनशेड गिरने से एक बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई। अहिरौली थाना क्षेत्र के फूलपुर शाहपुर परासी निवासी मंगरू (74) शनिवार सुबह टिनशेड युक्त घर में बंधी बकरी को बाहर निकालने के लिए गए। जैसे ही वे कमरे में पहुंचे तभी टिनशेड दीवार सहित ढह गया। इससे मंगरू मलबे में दब गए। हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद कटेहरी सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें