बसखारी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में हाईवे पर मुजाहिदपुर के निकट मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान विद्यासागर (65) के रूप में हुई।
हंसवर क्षेत्र के हुसैनपुर गिरंट निवासी विद्यासागर साइकिल से स्थानीय बाजार जा रहे थे। हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विद्यासागर को पुलिस ने उन्हें सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। थाना प्रभारी जेपी सिंह यादव ने बताया कि हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से भाग निकला। मृतक के पुत्र प्रमोद ने उसके खिलाफ केद दर्ज कराया है।