भीटी (अंबेडकरनगर)। एक लाख रुपये देने में असमर्थता जताने पर पुत्र ने पत्नी व बच्चे के साथ मिलकर पिता की पिटाई कर दी। अहिरौली क्षेत्र के नगहरा निवासी नरसिंह पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अगस्त को उनका बड़ा पुत्र विश्वदीपक उर्फ प्रमोद पाठक एक लाख रुपये की मांग करने लगा। उन्होंने असमर्थता जताई तो वह भड़क गया। इसी बीच आरोपी की पत्नी बिंदू व उसका पुत्र प्रभात भी आ गए। तीनों ने मिलकर उनकी लाठी से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे छोटे पुत्र अरुण को भी मारा पीटा। थाना प्रभारी गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।