फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भटक रहे चार बुजुर्गों को पहुंचाया वृद्धाश्रम

Sun, 13 Aug 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में भटक रहे चार बुजुर्गों को रविवार को दहीरपुर स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता व वृद्धाश्रम की टीम ने उन्हें वृद्धाश्रम पहुंचाकर जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं। रविवार को एक महिला व एक पुरुष बुजुर्ग जिला अस्पताल के निकट भटकते मिले। जिला अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता बरकत अली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वृद्धाश्रम के कर्मचारियों के साथ दोनों बुजुर्गों को आश्रम पहुंचाया। इसी प्रकार अकबरपुर बस स्टेशन व पटेलनगर तिराहा के निकट मिले दो बुजुर्गों को वृद्धाश्रम पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें