अंबेडकरनगर। तक्षशिला एकेडमी लोरपुर में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को दोपहर बाद होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक तिवारी ने बताया कि रघुराजी देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) नई दिल्ली के कलाकार 24 जून को विद्यालय सभागार में नाटक ताज महल का टेंडर का मंचन करेंगे।
इसके बाद 25 जून को कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रितेश पांडेय करेंगे। बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने के साथ ही छात्र-छात्राओं को नाट्य कला के प्रति जागरूक करना है। नाट्य कला के क्षेत्र में भी युवाओं का सुनहरा भविष्य है। नाट्य कला किसी विषय को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। युवाओं को इसमें पारंगत होने की जरूरत है।