फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुंथर लेक में अब मोटरबोट से कर सकेंगे सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुंथर लेक में मोटरबोट से सैर की सुविधा अब लोगों को मिल सकेगी। डीएम अविनाश कुमार सिंह ने रविवार शाम पुंथर पहुंचकर मोटरबोट सेवा का शुभारंभ किया। कहा कि यहां साइबेरियन व अन्य प्रवासी पक्षियों के ठहरने लायक माहौल बनाया जाएगा। आम लोग यहां सुकून के पल बिता सकें, इसके लिए भी जरूरी इंतजाम कराए जा रहे हैं। सभी बड़ी झीलों के स्वरूप को आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र टांडा के पुंथर तालाब का डीएम अविनाश कुमार सिंह ने अधीनस्थों के साथ पहुंचकर एक बार फिर जायजा लिया। उनके साथ पत्नी रूबी सिंह भी थीं। ग्रामीणों ने बताया कि यह तालाब करीब 100 बीघा क्षेत्रफल में फैला है। इसमें प्रवासी पक्षियों के साथ ही साइबेरियन पक्षी भी आते हैं। पूरे वर्ष तालाब में जल स्तर बना रहने का लाभ ग्रामीणों व किसानों को मिलता है। डीएम ने निरीक्षण में देखा कि ग्राम पंचायत की तरफ से तालाब की सफाई का कार्य चल रहा था।
सफाईकर्मियों को निर्देशित किया कि तेजी के साथ तालाब को साफ किया जाए। डीएम ने इसके साथ ही मोटरबोट सुविधा का शुभारंभ किया। लोगों से भी आह्वान किया तालाब में मोटरबोट की सुविधा का लाभ उठाएं। कहा कि इस विशालकाय तालाब को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित होने से आम लोगों को रोजगार का प्रबंध होगा। इस मौके पर एसडीएम टांडा दयाशंकर, तहसीलदार आलोक रंजन, बीडीओ सहित ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें