फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अब हर 15 मिनट पर मिलेगी मौसम की अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपदवासी अब प्रत्येक 15 मिनट पर मौसम के रुख से अपडेट होते रहेंगे। शीघ्र ही जिले के सभी नौ ब्लाॅक मुख्यालय पर जहां स्वचालित मौसम स्टेशन की स्थापना होगी तो वहीं 899 ग्राम पंचायतों में वर्षा मापक यंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए भूमि के सर्वे का काम शुरू हो गया है। संबंधित यंत्रों की स्थापना से तापमान, आद्रता, हवा की गति, बारिश होने के अनुमान व बारिश की मात्रा समेत मौसम संबंधित अन्य कई प्रकार की जानकारियां लोगों को हो सकेगी।
विज्ञापन

मौसम से संबंधित जानकारियां पल-पल लोगों को उपलब्ध कराने को लेकर अब यह जिला भी शीघ्र ही हाइटेक होने जा रहा है। इसे लेकर कृषि विभाग ने तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। कार्यालय कर्मियोंं के अनुसार जिले के सभी ब्लाॅक मुख्यालय अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, जलालपुर, भियांव, रामनगर, जहांगीरगंज, बसखारी व टांडा में स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। अत्याधुनिक मशीनों से लैस ऐसे स्टेशन से मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी लोगों को आसानी से हो सकेगी। अब तक इस प्रकार का स्टेशन सिर्फ सभी पांच तहसील मुख्यालय अकबरपुर, भीटी, जलालपुर, आलापुर व टांडा में ही स्थापित हैं।
अब सभी आठ ब्लाॅक मुख्यालय पर जहां वेदर स्टेशन स्थापित होगा तो वहीं 899 ग्राम पंचायत में वर्षा मापक यंत्र भी लगाया जाएगा। कार्यदायी संस्था ओवेल स्टिम प्राइवेट लिमिटेड की ओर से स्टेशन व मापक यंत्र की स्थापना के लिए भूमि के सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि शीघ्र ही मशीनों को लगाया जाना शुरू हो जाएगा, इसका सीधा लाभ जिले के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

-


मौसम संबंधित मिलेंगी प्रत्येक जानकारियां
कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार मौसम स्टेशन की स्थापना से मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी लोगों को हो सकेगी। इसके अलावा वर्षा मापक यंत्र से न सिर्फ वर्षा की मात्रा की जानकारी होगी बल्कि नमीं, हवा की गति, आंधी, के साथ ही तापमान के बारे में भी विस्तार से जानकारी हो सकेगी। यह जानकारियां लोगों को प्रत्येक 15 मिनट पर अपडेट होती रहेंगी। इनके संचालन की जिम्मेदारी पंचायत सहायक पर होगी।


तेजी से शुरू हुआ सर्वे
स्वचालित मौसम स्टेशन व वर्षा मापक यंत्र की स्थापना के लिए भूमि के चिह्नांकन का काम शुरू हो गया है। शीघ्र ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद संबंधित यंत्रों की स्थापना कर दी जाएगी। ज्यादातर की स्थापना पंचायत भवन परिसर में होगी।
विज्ञापन

पीयूष राय जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें