फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अब नहीं चलेगी रजिस्ट्री व एग्रीमेंट में मनमानी

Mon, 16 Oct 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर और कड़े किए गए प्रबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। रजिस्ट्री व इकरारनामा के नाम पर आ रही शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन अविनाश पांडेय सोमवार को अकबरपुर उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे। यहां निर्देश दिया कि रजिस्ट्री आदि से पहले विक्रेता व अन्य पक्षों से सभी तरह की पूछताछ के बाद ही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।
बीते दिनों भीटी तहसील में एग्रीमेंट के नाम पर हुई मनमानी को लेकर केस दर्ज होने तथा अन्य तहसीलों में कई तरह की शिकायत आने पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सभी रजिस्ट्री दफ्तरों को और सजग करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में सहायक महानिरीक्षक स्टांप ने अकबरपुर में दस्तावेज लेखकों व अधिवक्ताओं के साथ सोमवार को बैठक की। इसमें बैनामा, इकरारनामा या फिर कोई अन्य लेखपत्र निष्पादन के पूर्व प्रथम पक्ष से भलीभांति परीक्षण करने को कहा। निर्देश दिया कि विक्रेता व अन्य पक्षकारों से समुचित पूछताछ के बाद ही प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि विक्रेता से यह अवश्य पूछें कि वह कितनी संपत्ति की बिक्री कर रहे हैं और उन्हें इसके बदले उनके खाते में कितनी धनराशि पहुंची है। विक्रेता जिस संपत्ति की बिक्री कर रहा है वह उसके नाम है या नहीं। कहा कि विशेष पड़ताल के बाद ही बैनामा व अन्य प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। यदि कोई प्रकरण संदिग्ध प्रतीत हो तो पहले उसकी जांच कराएं इसके बाद ही कोई निर्णय लें। इस मौके पर उपनिबंधक रमेशचंद्र सहित बैनामा लेखक व अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें