फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: नियमित राशन पाने के लिए अब चुकानी होगी कीमत, जून तक ही मिलना था निशुल्क अनाज

Wed, 03 Aug 2022 05:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज़ एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

खाद्यान्न योजना का लाभ ले रहे लोगों को अब अनाज के लिए कीमत चुकानी होगी। लोगों को जून तक ही राशन दुकानों से निशुल्क अनाज मिलना था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियमित खाद्यान्न योजना का लाभ ले रहे जिले के चार लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को अब कोटे का खाद्यान्न पाने के लिए उसकी कीमत चुकानी होगी। राशन दुकानों से जून 2022 तक ही मुफ्त अनाज वितरित किए जाने का निर्देश था। शासन स्तर से अभी तक मुफ्त अनाज वितरण को आगे बढ़ाने संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन


इसके चलते ही जुलाई में हुई अनाज उठान का अगस्त में वितरित होने वाला राशन अनाज पाने के लिए कार्डधारियों को एक निर्धारित कीमत चुकानी होगी। इससे बीते दो वर्ष से निशुल्क खाद्यान्न का लाभ उठा रहे राशन कार्डधारकों को तगड़ा झटका लगेगा। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वितरण तिथि से पहले इस संबंध में शासन से नया दिशा निर्देश आ सकता है।

जून तक निशुल्क खाद्यान्न कार्डधारकों को मिलने के बाद अब जुलाई से राशन दुकानों से आवंटित अनाज पाने के लिए इसकी निर्धारित कीमत चुकाना होगी। कोरोना काल के दृष्टिगत बीते दो वर्ष से कार्डधारकों को प्रत्येक माह दो बार निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किग्रा. चावल व दो किग्रा. गेहूं का वितरण होता रहा है। इसी प्रकार नियमित खाद्यान्न योजना के तहत प्रति यूनिट तीन किग्रा. चावल व दो किग्रा. गेहूूं, जबकि अंत्योदय राशनकार्डधारकों को 21 किग्रा. चावल व 14 किग्रा. गेहूं मिलता है। इन दोनों योजनाओं के द्वारा अब तक निशुल्क खाद्यान्न कार्डधारकों को मिलता रहा है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्डधारकों को सितंबर तक निशुल्क खाद्यान्न मिलना है, जबकि नियमित खाद्यान्न योजना के तहत जून तक ही निशुल्क खाद्यान्न वितरित किए जाने का निर्देश था। इस योजना को विस्तारित किए जाने के संबंध में अभी तक शासन स्तर से कोई भी निर्देश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में योजना के तहत जुलाई के आवंटित अनाज को अगस्त में पाने के लिए राशन कार्डधारकों को इसकी निर्धारित कीमत चुकाना होगी।

जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि फिल्हाल शासन से नियमित खाद्यान्न योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न दिए जाने को लेकर अभी तक कोई नया निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में अब अगस्त में मिलने वाले खाद्यान्न के लिए कार्डधारक को दो रुपये प्रति किग्रा. गेहूं और तीन रुपये किग्रा. की दर से चावल की कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें