फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट पर रहेगी अब पीएम केयर टीम की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में संचालित ऑक्सीजन प्लांट की निगरानी अब सीधे दिल्ली की पीएम केयर टीम करेगी। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची दिल्ली से आई तकनीकी स्टॉफ की टीम प्लांट पर विशेष उपकरण लगाने के कार्य में जुटी दिखी। उपकरण लगाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय टीम ऑक्सीजन प्लांट की प्रत्येक गतिविधि पर दिल्ली में बैठकर भी नजर रख सकेगी। इससे अस्पताल में ऑक्सीजन न होने अथवा प्लांट में गड़बड़ी जैसा बहाना अब नहीं चलेगा। प्लांट के सुचारु तरह से चलने का सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर उत्पन्न हुए संकट को केन्द्र व प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया था। इसके तहत ही जिले में एनटीपीसी के सहयोग से जिला अस्पताल में करीब एक करोड़ की लागत से 600 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना हुई थी। इससे जिला अस्पताल में 120 बेड पर मरीजों को सुचारु रूप से ऑक्सीजन की सुविधा मुहैया हो सकी है।
इसके अलावा शासन की तरफ से भी जिला अस्पताल में 115 एलपीएम क्षमता के एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया। इससे 30 बेड पर मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की सुविधा मिल रही है। ऑक्सीजन प्लांट के संचालन में मरीजों व कर्मचारियों की मनमानी आए दिन परेशानी का कारण बनती है। इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अब केंद्र सरकार ने विशेष पहल शुरू की है।
विज्ञापन

इसके तहत ही जिला अस्पताल में संचालित 600 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट की निगरानी अब सीधे दिल्ली से पीएम केयर की टीम करेगी। इसके लिए दिल्ली के रॉयल टेक इंजीनियरिंग कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड की एक टीम मनोज पांडेय की अगुवाई में शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची।
टीम के सदस्यों ने निरीक्षण के बाद प्लांट की निगरानी के लिए विशेष उपकरण लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। मंगलवार तक यह कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद पीएम केयर की टीम दिल्ली में बैठकर जिला अस्पताल में संचालित प्लांट से जुड़ी गतिविधियों व मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर नजर रख सकेगी। इससे प्लांट से जुड़े कर्मचारियों की मनमानी पर भी प्रभावी रोक लगेगी।
शासन के निर्देश पर ऑक्सीजन प्लांट पर विशेष उपकरण लगाने के लिए तकनीकी टीम जिला अस्पताल पहुंच चुकी है। दो दिन में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मंगलवार से पीएम केयर टीम विशेष निगरानी रखते हुए दिशा निर्देशन शुरू करेगी।
विज्ञापन

ओमप्रकाश, सीएमएसए जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें