फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहजादपुर वार्ड में अब 24 घंटे मिलेगा शुद्ध पेयजल

Mon, 14 Oct 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शहजादपुर स्थित पंडा टोला के निवासियों को मिलेगा 24 घंटे पानी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगरपालिका परिषद के शहजादपुर वार्ड के बाशिंदों की पेयजल सप्लाई से जुड़ी समस्या जल्दी पूरी तरह खत्म होगी। इसके लिए अमृत योजना टू के तहत साढ़े पांंच करोड़ रूपये की लागत से क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की सप्लाई के लिए ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल व नई पाइप लाइन बिछाने का काम होगा। इसका सीधा फायदा शहजादपुर वार्ड से जुड़ी पांच हजार की आबादी को मिलेगा।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में बीते दिनों हुए सर्वे के दौरान शहजादपुर वार्ड का चयन अमृत योजना टू के लिए किया गया है। योजना के तहत चयनित घरों को महानगरों की तरह 24 घंटे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराना है। वार्ड में निर्बाध पेयजल सप्लाई के लिए साढ़े नौ किलोमीटर लंबी नई पाइप लाइन बिछाने के साथ ही 750 किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक व दो ट्यूबवेल भी स्थापित किए जाएंगे।
योजना में वार्ड को चयनित किए जाने के बाद जल निगम अयोध्या की टीम ने क्षेत्र का सर्वे कर अपनी रिपोर्ट भी निदेशालय को भेज दी है। इसके आधार पर ही बीते माह शासन ने प्रोजेक्ट से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। जल निगम कार्यालय ने टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदार फर्म सीके इंटरप्राइजेज को सौंपी है। कार्यदायी संस्था को प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृत 5.48 करोड़ में से पहली किश्त के बतौर सवा करोड़ की राशि भी उपलब्ध करा दी गई है। वार्ड निवासी अमन कुमार व संदीप के साथ अन्य लोगों ने पेयजल प्रोजेक्ट का कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है। बताया कि अभी तक इलाके के लोग को दूर दराज से पानी लाने की परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा काम
कार्यदायी संस्था को प्रथम किस्त के बतौर सवा करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। वार्ड में निर्माण कार्य शुरू किए जाने से पहले का सर्वे चल रहा है। इसके खत्म होते ही पेयजल की सप्लाई बिछाने का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -विवेक कुमार सहायक अभियंता जल निगम, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें