फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अब सरकारी कार्यालयों के अनुबंधित वाहनों पर भी होगी कार्रवाई

Fri, 27 Sep 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिना फिटनेस व टैक्स जमा किए सड़कों पर फर्राटा भर रहे सरकारी कार्यालयों के अनुबंधित वाहनों पर एआरटीओ कार्यालय ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। संबंधित विभागाध्यक्षों को अनुबंधित वाहनों की सूची उपलब्ध कराए जाने के लिए पत्र भेजा है। माना जा रहा है कि सूची उपलब्ध होने के बाद ऐसे वाहनों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय ने अब ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जिनके पास या तो फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं है या फिर टैक्स नहीं जमा किया है। इसके लिए मौजूदा समय में विशेष अभियान भी शुरू कर रखा है। अब तक एआरटीओ कार्यालय का मुख्य फोकस स्कूली वाहनों पर था, लेकिन अब उसकी नजर उन वाहनों पर भी है जो किसी न किसी सरकारी कार्यालय में अनुबंधित हैं।
मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, ब्लॉक समेत कई अन्य विभागों ने निजी वाहनों को अनुबंधित कर रखा है। इसके लिए प्रतिमाह वाहन मालिक को एक निश्चित राशि का भी भुगतान किया जाता है। चूंकि ऐसे वाहनों पर ज्यादातर संबंधित विभाग के अधिकारी बैठे होते हैं तो संबंधित वाहनों पर जांच के दौरान किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के अनुसार ऐसे अनुबंधित वाहनों की सूची तैयार की जा रही है जिनके पास न तो फिटनेस प्रमाणपत्र है और न ही लंबे समय से टैक्स ही जमा किया गया है। एआरटीओ सत्येंद्र यादव ने बताया कि संबंधित विभागों से अनुबंधित वाहनों की सूची मिलने के बाद ऐसे वाहनों को सूचीबद्ध किया जाएगा जो मानक नहीं पूरा कर रहे। ऐसे वाहनों के मालिक को नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी वे गंभीरता नहीं दिखाते तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें