फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पहले दिन एक भी कॉपी नहीं जांची

Sat, 18 Mar 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के कड़े तेवर के चलते शनिवार को एक भी कॉपी का मूल्यांकन नहीं हो सका। सभी छह मूल्यांकन केंद्रों के मुख्य गेट पर सुबह से ही संगठन के पदाधिकारी व सदस्य पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन





नतीजतन जिस संगठन ने मूल्यांकन का समर्थन किया था, उनके परीक्षक भी नहीं पहुंच सके। चेतावनी देते हुए कहा गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रहेगा।



यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को बीएन इंटर कॉलेज, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज, रामअवध इंटर कॉलेज बरियावन, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर व जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव में होना शुरू होना था।
विज्ञापन




मूल्यांकन को लेकर डीआईओएस कार्यालय ने एक दिन पहले सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का दावा किया था लेकिन शनिवार को मूल्यांकन प्रारंभ नहीं हो सका।



कारण यह कि पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों के नियमित किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने मूल्यांकन का बहिष्कार किए जाने की घोषणा की थी। हालांकि प्रशासन ने इससे निपटने के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने का दावा किया था लेकिन एक भी कॉपी का मूल्यांकन नहीं हो सका।



सुबह से ही संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। संगठन जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पहले दिन मूल्यांकन का बहिष्कार पूरी तरह से सफल रहा। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होगा, बहिष्कार जारी रहेगा।



बहिष्कार को सफल बनाने में अरुण प्रकाश उपाध्याय, प्रदीप पांडेय, देवेंद्र यादव, शैलेश, दुर्गाप्रसाद सिंह, आशाराम वर्मा, रामलखन वर्मा, अखिलेश प्रताप सिंह, सुशीलकांत दुबे व विवेकानंद त्रिपाठी आदि का मुख्य योगदान रहा।






शनिवार को डीआईओएस अवधकिशोर सिंह ने तीन मूल्यांकन केंद्रों का जायजा लिया। प्रधानाचार्यों से मुलाकात कर जरूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन सुचारु रूप से प्रारंभ कराया जाए। प्रदर्शन कर रहे संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों से भी वार्ता की। उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी बातों को शासन तक पहुंचाया जाएगा। मूल्यांकन सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए सभी को शत-प्रतिशत योगदान देना होगा। आंदोलन की राह छोड़कर मूल्यांकन में सहयोग करें।






कॉपियों की जांच सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि रविवार से सुचारू रूप से मूल्यांकन शुरू हो सके।
विज्ञापन

-अवधकिशोर सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें