टांडा (अंबेडकरनगर)। जिले के नोडल अफसर एवं प्रदेश के सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रंजन कुमार ने टांडा पहुंचकर आधुनिक पावरलूम मशीन व कपड़े की हक्कानी हाट का जायजा लिया। बुनकरों को भरोसा दिलाया कि उनके कपड़ों को अन्तरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी।
डीएम अविनाश सिंह के साथ टांडा पहुंचे जिले के नोडल अफसर ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोर्ट करने तथा आसानी से लाइसेंस मिलने के साथ ही बुनकरों की अन्य जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा। उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर कराया जाएगा। कहा कि 21 से 25 सितंबर तक नोएडा में लगने वाले अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेले में टांडा के बुनकरों को भी भागीदारी करनी चाहिए।
बुनकरों की तरफ से कासिम अंसारी ने फ्लैट रेट पर बिजली को लेकर अपनी बात रखी। इससे पहले नोडल अफसर ने बलया जगदीशपुर स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर व प्राथमिक विद्यालय का जायजा लिया। स्कूल में बच्चों से सवाल जवाब भी किए और उन्हें कई प्रश्रों का अच्छे ढंग से उत्तर भी समझाया।