फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निपुण असेसमेंट टेस्ट देने नहीं पहुंचे 10,735 विद्यार्थी

Tue, 12 Sep 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 कटेहरी में निपुण असेसमेंट टेस्ट का जायजा लेतीं बीईओ।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों के छात्र छात्राओं की शिक्षा गुणवत्ता परखने के लिए मंगलवार को कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) कराया गया। इन कक्षाओं के एक लाख 7 हजार 807 बच्चों में से 10735 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिले के 1591 परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालयों में विद्यार्थियों का टेस्ट हुआ। छात्र-छात्राओं ने ओएमआर शीट पर प्रश्नों का उत्तर दिया। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया कि सभी विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। सोमवार को कक्षा एक से तीन तक के बच्चों टेस्ट दिया था। बीएसए बीपी सिंह ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राओं की परीक्षा में उपस्थिति रही। विद्यालयों को निपुण बनाने में यह परीक्षा काफी कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें