फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नौ ग्रामीणों ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए दी भूमि

Sat, 06 Apr 2024 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र जलालपुर में औद्योगिक कॉरिडोर निर्माण के लिए शनिवार को नौ ग्रामीणों ने लगभग दो बीघा भूमि का बैनामा कराया। तहसील में संबंधित किसानों का डीएम अविनाश सिंह ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही अपील की कि अन्य लोगों को भी भूमि बैनामा कराने के लिए प्रेरित करें। मालूम हो कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के बगल ही औद्योगिक कॉरिडोर की स्थापना होनी है। इसका निर्णय बीते दिनों हुआ था। इसके बाद इसके लिए भूमि का बैनामा प्रशासन ने शुरू कराया। शनिवार को नूरपुर कला गांव के नौ ग्रामीणों ने यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के पक्ष में अपनी भूमि का बैनामा किया। किसानों का स्वागत कर भूमि के बैनामे में तेजी लाने के लिए पहुंचे डीएम ने बताया कि अब तक 50 लोगों ने आठ हेक्टेअर भूमि का बैनामा किया है। इसमें आगे और तेजी लाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें