फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहीं पहुंचीं नौ ट्रेनें, तीन घंटों देरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रूट डायवर्ट होने से सोमवार को नौ ट्रेनें अकबरपुर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचीं। इससे 82 लोगों को आरक्षित टिकट निरस्त करवाना पड़ा। गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सोमवार को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दून, सरयू यमुना, इंदौर पटना, कोटा पटना, फरक्का, ओखा गुवाहाटी ट्रेनें स्टेशन नहीं पहुंचीं। इनमें से कुछ ट्रेनें अप व डाउन दोनों तो कुछ एक तरफ की शामिल रहीं। इसके अलावा इंटरसिटी, जम्मूतवी व मरुधर दो से तीन घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
इससे गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। दिल्ली जाने के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे बसखारी के इरफान व रामबली ने कहा कि अब मजबूरन बस से यात्रा करनी पड़ेगी। इससे किराया ज्यादा खर्च होगा साथ ही समय भी अधिक लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें