फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गड्ढों में तब्दील हो गया निनामपुर मार्ग

Sun, 25 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर )। स्थानीय बाजार से गुजरने वाला निनामपुर रोड हल्की सी बारिश होते ही जलाशय में तब्दील हो गया है। इससे सैकड़ों परिवारों व राहगीरों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। जलभराव के कारण सड़क पर चलना किसी खतरे से कम नहीं है। बजबजाती नालियों का पानी भी फैल रहा है।
विज्ञापन

कटेहरी बाजार के उत्तरी क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों का इस मार्ग से होकर प्रतिदिन आवागमन रहता है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूली छात्र-छात्राओं को झेलनी पड़ रही है। मार्ग पर हुए गड्ढों में लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य में लगी कार्यदायी संस्थाओं के ओवरलोडेड वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके चलते यह मार्ग हद दर्जे तक क्षतिग्रस्त हो चुका है।
स्थानीय पवन सिंह, रामसूरत यादव, आनंद पाठक व बृजेश कुमार आदि ने अविलंब सड़क की बदहाली दूर कराए जाने की मांग की है। कहा कि अभी बरसात का मौसम शुरू हुआ है यदि इस सड़क को बेहतर न किया गया तो आने वाले समय में इस सड़क से आवागमन करना मुश्किल हो जाएगा। इस मार्ग से ग्रामीणों के साथ ही छात्र-छात्राओं का भी आवागमन करता है। ऐसे में इसे प्राथमिकता पर दुरुस्त किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें