भीटी (अंबेडकरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीटी में मंगलवार को नए ऑपरेशन कक्ष का सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के तहत गर्भवती महिलाओं में फल वितरण भी किया गया। पुराने भवन में सीमित जगह के कारण ऑपरेशन कक्ष में कार्य करना मुश्किल हो रहा था। इसी समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र परिसर के 30 शैया वाले मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य विंग में नया आधुनिक ऑपरेशन कक्ष स्थापित किया गया है। नए कक्ष में पर्याप्त जगह, बेहतर उपकरण और सुविधाजनक व्यवस्था के चलते स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधरेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवि राजभर ने नए ऑपरेशन कक्ष में छह महिलाओं की नसबंदी ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया।