फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नेहा को मिली अस्पताल से छुट्टी

Sat, 25 Feb 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
Neha Rathore
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी में का बा सीजन-टू पर कानपुर पुलिस का नोटिस पाने वाली नेहा को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पति के अनुसार ज्यादा साक्षात्कार के चलते दिक्कत हुई। नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में तीन घंटे भर्ती होने के बाद वापस आईं नेहा ने ट्वीट कर कहा कि हम आह भी भरते हैं तो पा जाते हैं नोटिस, वो कत्ल भी करते तो चर्चा नहीं होती। उन्होंने अपने बेरोजगारी गीत को लेकर भी नोटिस जारी करने की चुनौती दी है।
विज्ञापन





बीते दिनों कानपुर पुलिस ने नेहा के अंबेडकरनगर स्थित ससुराल और नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उनके गीत को लेकर नोटिस थमाया था। इसके बाद से ही देश भर में समर्थन और विरोध के स्वर तेज हो चले हैं।



इस बीच शुक्रवार को खबर आई कि नेहा की तबीयत बिगड़ गई है। दरअसल नेहा के सोशल मीडिया अकाउंट से अस्पताल में उनके भर्ती होने की फोटो पोस्ट हुई। इसमें लिखा गया कि डाॅक्टरों ने स्ट्रेस लेने से मना किया है। यह पोस्ट होते ही नेहा को लेकर चर्चाएं फिर बढ़ चलीं।
विज्ञापन




उनके पति हिमांशु ने बताया कि नेहा की तबीयत गुरुवार को बिगड़ी थी। इस पर उन्हें दोपहर बाद तीन घंटे तक नई दिल्ली के मुखर्जीनगर स्थित हंस हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। हिमांशु के अनुसार लगातार साक्षात्कार के चलते उन्हें दिक्कत हुई। बताया कि अब वो आवास पर हैं। तबीयत पूरी तरह ठीक है।



उधर अस्पताल से लौटने के कुछ घंटे बाद नेहा ने अपने जुझारू तेवर का इजहार किया। आह भरने पर नोटिस पा जाने की पोस्ट के बाद उन्होंने व्यंग्य करते हुए ट्वीट किया कि बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलया कोय, जो दिल खोजा आपने मुझसे बुरा न कोय।



नेहा ने बेरोजगारी आधारित अपने एक गीत को भी पोस्ट करते हुए कहा कि इस गीत से अगर मैं युवाओं को रोजगार के लिए उकसा रही हूं, इससे समाज की शांति भंग हो सकती है और युवा उपद्रव कर सकते हैं तो सरकार यदि जरूरी समझे तो इस गीत के लिए भी मुझे नोटिस भेज दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें