फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एनडीआरएफ टीम को भी नहीं मिली सफलता

Thu, 03 Oct 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। थिरुआ नाले में डूबे अधेड़ की तलाश करने बृहस्पतिवार पहुंची एनडीआरएफ की टीम को भी सफलता नहीं मिल सकी। बीते मंगलवार को टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धौरहरा घाट पर 48 वर्षीय कृपा शंकर चौहान निवासी चक मखदूमपुर डूब गया था। टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से स्टीमर के माध्यम से तलाश शुरू कराया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अधेड़ का पता न चलने पर ग्रामीणों व परिजनों ने नाराज होकर प्रदर्शन भी किया था। इस बीच बृहस्पतिवार को गोरखपुर से यहां पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने भी तलाश की। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बताया जाता है कि जिस स्थान पर अधेड़ डूबा था वहां पर पानी का बहाव काफी तेज है। पानी नाले के रास्ते सीधे सरयू नदी में जाता है। जिससे कृपाशंकर के बह कर नदी में जाने की आशंका है। नदी में भी तलाश की गई। अब दूसरे दिन टीम तलाशी अभियान चलाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें