फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: कल दो केंद्रों पर होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा

Fri, 10 Feb 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 11 फरवरी को दो केंद्रों पर परीक्षा होगी। मात्र छह सीटों के लिए 746 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन





नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर व जवाहर नवोदय विद्यालय अफजलपुर को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में कुल 746 परीक्षार्थी भागीदारी करेंगे।




उन्होंने बताया कि बीएन इंटर कॉलेज में 17 कक्षों में 458 व जवाहर नवोदय विद्यालय में 12 कक्षों में 288 छात्र परीक्षा देंगे। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के बीच होगी।
विज्ञापन





डीआईओएस की देखेरेख में होनी वाली प्रवेश परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए कुल 60 कक्ष निरीक्षकों को लगाया जाएगा। उधर डीआईओएस मनोज गिरि ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें