फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 13 केंद्रों पर होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर । नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 20 जनवरी को परीक्षा होगी। इसके लिए पंजीकृत चार हजार 989 छात्र-छात्राओं के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए विद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आगामी दिनों में परीक्षा होनी है। नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य अजीत कुमार ने बताया कि 20 जनवरी को 13 केंद्रों पर सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक परीक्षा होगी। छात्र-छात्राओं को सुबह साढ़े दस बजे पहुंचना होगा। अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र व प्रवेशपत्र लाना होगा।
बताया कि जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उसमें बीएन इंटर कॉलेज, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी, जनता इंटर कॉलेज महरुआ, जनता इंटर कॉलेज नेवादा, रामलोचन इंटर कॉलेज भियांव गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर, नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज जलालपुर, मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, सुमित्रा देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर, कौमी इंटर कॉलेज टांडा व एचटी इंटर कॉलेज टांडा शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की निगाह में परीक्षा होगी। परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें