फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भरे जाने लगे नेशनल हाईवे के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अमर उजाला की खबरों का असर हुआ है। जिला प्रशासन के रिमाइंडर के बाद टांडा से रायबरेली जाने वाले नेशनल हाईवे पर बने गड्ढों को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। फिलहाल टांडा से लेकर अकबरपुर नगर के आधे बाहरी हिस्से तक की सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। रायबरेली तक के शेष मार्ग पर बने गड्ढों को भी भरा जा रहा है। इससे स्थानीय नागरिकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

टांडा से लेकर रायबरेली तक बना नेशनल हाईवे लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो गया था। अंबेडकरनगर जनपद की सीमा के अलावा सुल्तानपुर जनपद क्षेत्र में भी इस एनएच पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी ने इसे लेकर कड़ा रुख दिखाया था तो वहीं अमर उजाला ने भी सड़क की बदहाली को लेकर कई बार प्रमुखता से खबर प्रकाशित की।
इन खबरों का संज्ञान लेकर डीएम सैमुअल पॉल एन ने नेशनल हाईवे अथारिटी को कड़ा पत्र लिखा था। बीते दिनों अमर उजाला ने फिर खबर प्रकाशित करते हुए उल्लेख किया कि नेशनल हाईवे के गड्ढों से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। डीएम ने इस पर रिमाइंडर भेजा। इसका असर भी हुआ।
विज्ञापन

टांडा से नेशनल हाईवे की मरम्मत शुरू हो गई। अकबरपुर नगर के कटरिया याकूबपुर मोड़ तक अकबरपुर टांडा मार्ग को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कर दिया गया। नगर के बाहर से होकर रिंग रोड के तौर पर बने एनएच पर आधी दूरी तक गड्ढों को भर दिया गया है।
मंगलवार को भी नेशनल हाईवे अथारिटी के कर्मचारी सड़कों की गड़बड़ी दूर करने तथा किए गए काम की नाप जोख करने में लगे रहे। उधर, एडीएम अशोक कनौजिया ने बताया कि हाईवे की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें