फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नगर पंचायत बोर्ड ने 21.13 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

Fri, 09 Jun 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में 21 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट पास हुआ। इस राशि से नवसृजित नगर पंचायत में नाला व सड़क निर्माण, विद्यालय भवनों की मरम्मत, चारदीवारी निर्माण, पेयजल, मार्ग प्रकाश सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता पर कराएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर के चहुंमुखी विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। पात्रों को आवास, पेंशन, राशन सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिले इसके लिए भी सभासदों ने अपना पक्ष रखा। कहा कि नगरवासियों को अच्छी सेवा का लाभ इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि सभी वार्डों में विकास कार्य हों इसके लिए सभी को सहयोग करना होगा। परिषदीय विद्यालयों को बेहतर बनाया जाएगा जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छी सुविधा का भी लाभ मिल सके। पात्रों को योजना का लाभ दिलाने के साथ ही विकास कार्यों पर विशेष फोकस होगा। अधिशाषी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया ने कहा कि जल्द ही प्रस्ताव प्राप्त कर कार्य कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर सभासद रामकेवल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें