अंबेडकरनगर। आगामी 11 फरवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनपद न्यायालय में विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी रत्नेशमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में अधिक से अधिक वादों का निपटारा कराने का निर्णय हुआ।
अपर जिला जज ने कहा कि विभागों को प्रीलिटिगेशन वाद तय कर उसे निस्तारित कराना चाहिए। इससे आम लोगों को आयोजन का ज्यादा लाभ मिलेगा। अधिकारियों ने इस पर अपनी सहमति प्रकट की।
बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सचिव कमलेश कुमार मौर्य, जिलापूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, महानिरीक्षक निबंधन जगदंबा शुक्ल व उप कृषि निदेशक बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।