फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तिरंगा लेकर लखनऊ मार्च पर अड़े मेडिकोज

Thu, 02 Feb 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा(अंबेडकरनगर)। प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के छात्र-छात्राएं दो फरवरी को परिसर से निकलकर तिरंगा के साथ लखनऊ तक पैदल मार्च करेंगे। हालांकि प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन





एसडीएम व सीओ कई थानों के प्रभारियों तथा पीएचसी व सिविल पुलिस कर्मियों के साथ सुबह आठ बजे से ही मेडिकल कॉलेज के सामने डट जाएंगे।




महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग पर अड़े मेडिकोज दो फरवरी की सुबह लखनऊ मार्च की तैयारी में हैं। उन्हें इस मार्च से रोकने के लिए प्रशासन की अब तक सारी कोशिश नाकाम हो चुकी है।




छात्र-छात्राओं का प्रशासन से कहना था कि आप सब द्वारा प्राचार्य को लेकर भेजी गई रिपोर्ट भी शासन में बैठे कुछ अधिकारियों ने दबा दी है। अब ऐसे में जब तक बात मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचेगी, प्राचार्य को बचाने की कोशिश में लगे शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की पोल नहीं खुल सकेगी।
विज्ञापन





मेडिकल कॉलेज से छात्र-छात्राओं को समझाने की नाकाम कोशिश कर लौट चुके एसडीएम व सीओ टांडा ने जिलास्तरीय अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट दी।




इसके बाद से प्रशासन ने अब पदमार्च को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि एसडीएम टांडा व सीओ के नेतृत्व में सुबह आठ बजे से चार थाना प्रभारी, 35 पुरुष सिपाही तथा 35 महिला सिपाहियों के साथ मेडिकल कॉलेज गेट पर ड्यूटी संभाल लेंगे।




पदमार्च रोकने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम के अलावा एक प्लाटून पीएसी भी तैनात की जा रही है। एएसपी ने कहा कि कोई भी जरूरत पड़ने पर वे तथा एडीएम तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। छात्र-छात्राओं को फिलहाल पदमार्च न निकालने के लिए समझाया जा रहा है। अंतिम समय तक यह कोशिश जारी रहेगी।







मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे अधिकारियों ने कहा था कि वे चार-पांच छात्रों को लखनऊ ले जाकर शासन में उनकी वार्ता कराने को तैयार हैं।




छात्रों ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि अब चार-पांच छात्रों की बात ही नहीं रह गई है। मेडिकल कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं तिरंगे के साथ मेडिकल कॉलेज से निकलकर लखनऊ तक पैदल मार्च करेंगे। ऐसा होने पर ही प्राचार्य की मनमानी दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें