जलालपुर (अंबेडकरनगर) दहेज प्रताड़ना के मामले में जलालपुर कोतवाली पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। देहियांव निवासी साधना निषाद ने तहरीर देकर बताया कि उनका विवाह पूरा बजगोती थाना बसखारी निवासी रामविलास के साथ वर्ष 2021 में हुआ था।
इसके बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। एक वर्ष पहले जलाकर मार डालने का भी प्रयास हुआ।अब घर से निकाल दिया गया है। पुलिस ने पति के अलावा जेठ अनिल व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।