फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 25 करोड़ से चौड़ा होगा भीटी-गोसाईगंज मार्ग

Wed, 01 Feb 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। करीब 10 किमी. लंबी भीटी-गोसाईगंज सड़क की मरम्मत को शासन ने मंजूरी दे दी है। राज्य सड़क निधि के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से सुदृढ़ीकरण के साथ ही सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी।
विज्ञापन





इससे लगभग 35 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी। इसी सप्ताह टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी करा काम शुरू करा दिया जाएगा।




नागरिकों के सुचारु आवागमन के लिए अलग-अलग योजनाओं के तहत नई सड़कों का निर्माण व नवीनीकरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में लगभग आठ माह पूर्व करीब 10 किमी. लंबे भीटी-गोसाईगंज मार्ग की बेहतरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।




राज्य सड़क निधि योजना के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण को बीते दिनों शासन ने मंजूरी दे दी है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण के अनुसार गोसाईगंज से भीटी के चनवा चौराहा तक 10.2 किमी. लंबी सड़क पर काम होना है।
विज्ञापन





मौजूदा समय में इस सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है। निर्माण के बाद इसकी चौड़ाई सात मीटर हो जाएगी। फरवरी के पहले पखवाड़े में टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे लगभग 35 हजार लोगों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।







भीटी बाजार निवासी प्रेमकुमार ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से बाजार की स्थिति में जहां सुधार होगा तो वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ व गाजीपुर जाने के लिए भी बड़ी राहत मिलेगी। लखनऊ जाने वाले लोग महरुआ से सेमरी होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ेंगे तो वहीं गाजीपुर जाने वालों को दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लाभ मिलेगा।






सम्मनपुर छितौनिया निवासी उदय पांडेय ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण का इंतजार लंबे समय से था। सड़क अत्यंत खराब होने व पतली होने के चलते आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़क की मरम्मत हो जाने से न सिर्फ आवागमन सुचारु हो सकेगा बल्कि गन्ना लदे वाहनों को चीनी मिल तक जाने में भी सहूलियत होगा।






10 किमी. से अधिक लंबी सड़क की मरम्मत व सुदृढ़िकरण को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसी सप्ताह टेंडर आदि की प्रक्रिया को पूरा कराने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-सौरभ सिंह, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें