फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कलेक्ट्रेट से आज रवाना होंगी 13 पोलिंग पार्टियां

Sat, 28 Jan 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्नातक एमएलसी चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 30 जनवरी को नौ ब्लॉकों के 13 मतदेय स्थलों पर सुचारू मतदान के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट से डीएम सैमुअल पॉल एन 13 पोलिंग पार्टियों को रवाना करेंगे। मतदान में 13,961 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन





कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों के साथ नौ स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी अपने-अपने क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। डीएम सैमुअल पॉल एन ने चुनाव ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को रविवार सुबह 10 बजे तक कलेक्ट्रेट पहुंचने का निर्देश दिया है।




उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को मौके पर पहुंचकर जरूरी प्रक्रिया समय रहते पूरी करानी होगी जिससे रवानगी में किसी तरह की देरी न हो और मतदेय स्थलों पर पहुंचने के बाद सभी व्यवस्थाएं सुचारू की जा सकें।
विज्ञापन




निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक शहंशाह ने बताया कि 30 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदेय स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक घंटे सभी मतदेय स्थलों से फीडबैक लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें