फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: माइनर पटरी पर मिला नवजात का शव

Fri, 27 Jan 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। माइनर की पटरी पर नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी है। उधर, शव मिलने को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं भी हैं।
विज्ञापन




जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पहितियापुर गांव के पास से गुजरी माइनर की पटरी पर गुरुवार सुबह नवजात का शव पड़ा देख आसपास के ग्रामीण जुट गए। कुछ लोगों ने जानकारी पुलिस को दी।



पुलिस टीम ने नवजात के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ भी की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। थाना प्रभारी विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना को लेकर कई तरह के चर्चाओं का माहौल गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें