फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भगतपुर ने जीता उद्घाटन मैच

Mon, 23 Jan 2023 05:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यनरायण दुबे की स्मृति में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच आजमगढ़ भगतपुर की टीम ने जीत लिया।
विज्ञापन








प्रतियोगिता का पहला मुकबला भगतपुर व नरियांव के बीच खेला गया। टॉस जीतने के बाद भगतपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी नरियांव की टीम ने अजय व शनि के 15-15 रन व अनुराग के 11 रन के सहयोग से छह ओवर में छह विकेट खोकर 43 रन ही बना सकी।
विज्ञापन









लक्ष्य का पीछा करने उतरे भगतपुर के खिलाड़ियों ने पांच ओवर व एक गेंद पर तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज कर ली।








बल्लेबाज गोलू व मनीष ने 15-15 व सौरभ ने 14 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज आदित्य को दिया गया।








प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा व पूर्व विधायक अनीता कमल ने किया। निर्णायक की भूमिका देवरिया निवासी रवि मिश्रा ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें