फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मिनिस्ट्रियल संघ आज सौंपेगा ज्ञापन

Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील में तैनात लिपिक के साथ तहसीलदार द्वारा अभद्रता करने के मामले में उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन





संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि तहसील कर्मचारी विजय कुमार के साथ तहसीलदार जलालपुर का रवैया कतई ठीक नहीं था। किसी भी अधिकारी को किसी कर्मचारी के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का अधिकार नहीं है। संघ इस तरह की घटना को लेकर कतई चुप नहीं बैठेगा।




बताया कि संगठन सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपेगा। डीएम के समक्ष संगठन अपनी मांग रखेगा। विजय के निलंबन को वापस करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें