फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर के अहाते में निकला 12 फीट लंबा अजगर

Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र सम्मनपुर के रुस्तमपुर अशरफपट्टी गांव स्थित घर के अहाते में रविवार को लगभग 12 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बोरे में रखकर तमसा नदी घाट के किनारे ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन





गांव निवासी मोहम्मद रजा हैदर को घर के अहाते की कच्ची दीवार के अंदर तीन दिन पहले अजगर का मुंह दिखा था। इस पर वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई थी। वन विभाग के दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हालांकि वे यह कहते हुए लौट गए कि दीवार काफी मोटी है। सांप इसके अंदर है। इसलिए अभी बाहर नहीं निकाला जा सकता है।




इस बीच रविवार को एक बार फिर अजगर दिखने पर ग्रामीणों ने स्वयं ही मोर्चा संभाल लिया। अलमदार हुसैन, दिलवर हसन, अब्बास, अमान अब्बास व मासूम आदि ने दीवार तोड़कर अजगर को बाहर निकाला। इसके बाद उसे नदी के किनारे ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें